Honda Rebel 500 कीमत: भारत में क्रूजर बाइक का क्रेज काफी बढ़ गया है। अगर आप भी एक स्टाइलिश और पावरफुल क्रूजर बाइक खरीदने का सोच रहे हैं, तो Honda Rebel 500 आपके लिए एक बढ़िया विकल्प हो सकती है। Honda ने इसे भारत में लॉन्च कर दिया है। आइए, अब जानते हैं Honda Rebel 500 के इंजन और फीचर्स के बारे में विस्तार से।
Honda Rebel 500 Price
Honda Rebel 500 एक बेहद पावरफुल क्रूजर बाइक है, जिसमें सिर्फ दमदार इंजन ही नहीं बल्कि स्टाइलिश लुक भी देखने को मिलता है। अगर बात करें Honda Rebel 500 की कीमत की, तो यह पावरफुल क्रूजर बाइक भारतीय बाजार में एक्स-शोरूम ₹5.12 लाख रुपये में उपलब्ध है। भारत में आप इसे Honda के BigWing डीलरशिप से खरीद सकते हैं।
Honda Rebel 500 Engine
Honda Rebel 500 में हमें Honda की ओर से स्टाइलिश लुक के साथ-साथ पावरफुल इंजन परफॉर्मेंस भी मिलती है। यदि Honda Rebel 500 के इंजन की बात करें, तो इस क्रूजर बाइक में 471cc का इनलाइन 2-सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है।
यह पावरफुल इंजन 46hp की पावर और 43.3Nm का टॉर्क आसानी से जेनरेट करता है। बाइक 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है। फ्यूल टैंक की बात करें तो इस बाइक में 11.2 लीटर का दमदार फ्यूल टैंक भी दिया गया है। लुक और इंजन परफॉर्मेंस के लिहाज से यह बाइक सीधे Royal Enfield को कड़ी टक्कर देगी।
Honda Rebel 500 में हमें पावरफुल 471cc इंजन के साथ कई जबरदस्त फीचर्स भी मिलते हैं। यह बाइक Matt Gunpowder Black Metallic कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। अगर Honda Rebel 500 के फीचर्स की बात करें, तो इसमें LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, LED हैडलाइट और LED टेललाइट, ड्यूल चैनल ABS, एलॉय व्हील्स, डिस्क ब्रेक जैसे आधुनिक फीचर्स शामिल हैं।