Honda CB750 Hornet Price: अगर आप एक पावरफुल स्पोर्ट्स बाइक खरीदने का सोच रहे हैं और आपका बजट ₹9 लाख से कम है, तो Honda CB750 Hornet आपके लिए एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। हाल ही में Honda ने इस बाइक को भारत में लॉन्च किया है।
Honda CB750 Hornet एक बहुत ही दमदार और स्टाइलिश स्ट्रीट फाइटर बाइक है। इसे भारत में केवल एक वेरिएंट और दो रंग विकल्पों के साथ पेश किया गया है। यह बाइक BigWing डीलरशिप्स के जरिए खरीदी जा सकती है। इस पावरफुल बाइक में 755cc का इंजन दिया गया है। चलिए अब Honda CB750 Hornet के इंजन और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Honda CB750 Hornet Price
क्या आप एक पावरफुल और स्पोर्टी लुक वाली बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, लेकिन आपका बजट ₹9 लाख से कम है? तो आप Honda CB750 Hornet बाइक को अपना विकल्प बना सकते हैं। बात अगर इस बाइक की कीमत की करें, तो भारत में इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹8.59 लाख है।
Honda CB750 Hornet Design
Honda CB750 Hornet एक बेहद स्टाइलिश और स्पोर्टी बाइक है, जिसमें मस्कुलर लुक साफ नजर आता है। यह बाइक दो रंगों में उपलब्ध है: Matte Pearl Glare White और Matte Ballistic Black Metallic। यदि आप ₹9 लाख के अंदर एक स्पोर्टी बाइक की तलाश में हैं, तो यह आपके लिए एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकती है।
Honda CB750 Hornet Engine
CB750 Hornet की इस नई स्पोर्ट्स बाइक में आपको सिर्फ स्टाइलिश और प्रीमियम मस्कुलर लुक ही नहीं, बल्कि एक दमदार इंजन भी देखने को मिलता है। यदि इस बाइक के इंजन की बात करें तो इसमें 755cc का parallel-twin, लिक्विड-कूल्ड इंजन लगाया गया है, जो 90.52bhp की पावर और 75Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है।
Honda CB750 Hornet Features
Honda CB750 Hornet की इस बाइक में 755cc के दमदार इंजन के साथ कई उपयोगी फीचर्स भी शामिल हैं। यदि Honda CB750 Hornet के फीचर्स की बात करें, तो इसमें Sport, Standard, Rain और User जैसे राइडिंग मोड मिलते हैं। इसके अलावा बाइक में TFT डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, ड्यूल-चैनल ABS, टेलीस्कोपिक फोर्क और स्लिपर/असिस्ट क्लच जैसे खास फीचर्स भी मौजूद हैं।